HINDI - मुहावरे (Muhavare)

मुहावरे (Muhavare)

  1. आँखें बिछाना — (बहुत आदर-सत्कार करना) — भारतीय अपने मेहमानों के लिए आँखें बिछा देते हैं।

  2. आँखों से अंगारे बरसना — (बहुत क्रोधित होना) — मेघनाद की मृत्यु की खबर सुनते ही रावण की आँखों से अंगारे बरसने लगे।

  3. आँच न आने देना — (जरा भी असुरिधा न होने देना) — सच्चा मित्र सदैव स्वयं कष्ट झेलता है परंतु अपने मित्र पर आँच भी नहीं आने देता।

  4. आकाश से बातें करना — (बहुत ऊँचा होना) — महानगरों की अधिकांश इमारतें आकाश से बातें करती हैं।

  5. आग लगाना — (लड़ाई करवाना) — दासी मंथरा सदैव उलटी-सीधी बातें करके राजा दशरथ और रानियों के बीच आग लगाने का काम करती थी।

  6. उँगली उठाना — (आरोप लगाना) — तुम व्यर्थ ही मुझ पर उँगली उठा रही हो, मैंने चोरी नहीं की है।

  7. उँगली पर नचाना — (वश में करना) — कुशल प्रशिक्षक जानवरों को अपनी उँगलियों पर नचाते हैं।

  8. उन्नीस बीस का अंतर — (बहुत कम अंतर) — कक्षा में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चों में उन्नीस बीस का ही अंतर था।

  9. उल्लू बनाना — (मूर्ख बनाना) — ऋतिक बहुत समझदार है, उसे उल्लू बनाना इतना आसान नहीं है।

  10. कान का कच्चा — (किसी की भी बात पर विश्वास कर लेना) — रीना कान की कच्ची है, तभी अक्सर अपना नुकसान कर बैठती है।

Comments

Popular posts from this blog

Class 6 - ALGEBRA - Chapter 8 - Ex: 8 B & Ex 8 C

CHEMISTY - FILL IN THE BLANKS - Interactive Fill in the Blanks For chemistry

EXERCISE 5.1 - IN READABLE - Q AND A FORMAT