HINDI NOTES - AAM KI BHAGIYA

शब्द-अर्थ (Word Meanings)

1. एकत्रित

 इकट्ठे (assembled)

2. आनंदित

 खुश (happy)

3. कोहराम

 शोर-शराबा (raising a hue and cry)

4. परंपरा  

 काफी समय से चला आ रहा रिवाज (tradition)

5. निर्वाह

 पालन (subsistence)

6. सहेजकर

 सँभालकर (with care)


वाक्य (Sentence Formation)

  • एकत्रित: प्रार्थना सभा में सभी छात्र एकत्रित हुए।
  • आनंदित: कविता सुनकर दर्शक आनंदित हो गए।
  • कोहराम: कक्षा में सभी बच्चे कोहराम मचा रहे थे।
  • परंपरा: पेड़-पौधों की पूजा करना हमारे देश की परंपरा है।
  • निर्वाह: बढ़ती कीमत के कारण गरीबों का निर्वाह बहुत कठिन हो गया है।
  • सहेजकर: मैं अपनी चीज़ें सहेजकर रखती हूँ।

प्रश्न-उत्तर (Questions & Answers)

मौखिक (Oral)


. बच्चे भागते हुए कहाँ रहे थे?


उत्तर: बच्चे आम के बगिया में आम

खाने के लिए भागते हुए आ रहे थे

क्योंकि माली दादा ने उन्हें आम

खाने का निमंत्रण दिया था।


. बच्चे पुराने कपड़े पहनकर क्यों आए थे?


उत्तर: बच्चों को आम चूसने थे। आम

का रस गिरने से कपड़े खराब होने

का डर था इसलिए बच्चे पुराने कपड़े

पहनकर आए थे।


. आम की बगिया में कोयल क्या कर रही थी?

उत्तर: आम की बगिया में कोयल

कूक-कूक कर सबका दिल बहला

रही थी।

. आम की बगिया लगानेवाले को गाँववाले सनकी क्यों 

समझते थे?

उत्तर: आम की बगिया लगानेवाले

माली दादा के मित्र थे। वे दिनभर

गाँव में घूमकर आम की जूठी

गुठलियाँ एकत्रित करते, उन्हें धोते

और गड्ढों में दिन-रात उस बगिया

की देखभाल करते, इसलिए लोग

उन्हें सनकी समझते थे।


लिखित (Written)


. गाँव में कौन-सा उत्सव मनाया जा रहा था?


उत्तर: गाँव में आम खाने के उत्सव

मनाया जा रहा था।


. सनकी दोस्त ने बगिया कैसे बनाई? आपके विचार

में क्या वह सचमुच सनकी था?


उत्तर: सनकी दोस्त दिनभर गाँव का

चक्कर लगाकर जूठी गुठलियाँ

एकत्रित करते उन्हें बो देते। हमारे

विचार में वे सनकी नहीं थे। उन्होंने

निश्चय किया था कि गाँव में आम

की बगिया लगाकर वे आम की कमी

को पूरी करेंगे और उन्होंने ऐसा ही

किया।

. बड़े-बूढ़ों की आँखों में आँसू क्यों गए?

उत्तर: माली दादा के दोस्त ने पूरे

गाँव की भलाई की थी। इसी कारण

उन्हें याद करके बड़े-बूढ़ों का मन

भर आया और उनकी आँखों में आँसू

आ गए। 

Comments

Popular posts from this blog

Class 6 - ALGEBRA - Chapter 8 - Ex: 8 B & Ex 8 C

EXERCISE 5.1 - IN READABLE - Q AND A FORMAT

CHEMISTY - FILL IN THE BLANKS - Interactive Fill in the Blanks For chemistry